रामगढ़ नानक एनक्लेव अपार्टमेंट में भीषण आग
झारखंड के रामगढ़ जिले के रांची रोड
स्थित व्यस्तम इलाके में शनिवार को नानक एनक्लेव अपार्टमेंट में अचानक आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और अपार्टमेंट से बड़ी बड़ी लपटें उठने लगीं।आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के
इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर
ब्रिगेड और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय पुलिस ने
काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
समय रहते अपार्टमेंट में मौजूद लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। हालांकि इस आगजनी में
कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन अभी नहीं हो पाया है।अपार्टमेंट के मालिक बलजीत सिंह
बेदी ने बताया कि आग कैसे लगी
इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
उन्होंने कहा कि कुछ ही देर में आग ने भयावह रूप ले लिया था। फायर ब्रिगेड और कुजू
पुलिस को सूचना देने के बाद सभी के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।फिलहाल पुलिस और
फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।














