हजारीबाग होली की मस्ती बनी खून की होली स्कॉर्पियो से कुचलकर दो की हत्या बड़कागांव
हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना
क्षेत्र के नापोखुर्द गांव में होली के दौरान हुई दोहरी हत्या की सनसनीखेज घटना का
पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित सात लोगों
को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार 6 मार्च को पुलिस को
सूचना मिली थी कि अज्ञात लोगों ने एक स्कॉर्पियो वाहन से आठ लोगों को टक्कर मार दी
है जिसमें दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के
बाद आरोपी स्कॉर्पियो से भागने लगे
लेकिन तेज रफ्तार के कारण वाहन बिजली के
खंभे से टकराकर पलट गया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।पुलिस ने मामले
को गंभीरता से लेते हुए बड़कागांव थाना कांड संख्या 36/26 दर्ज किया और अनुमंडल
पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में
एसआईटी का गठन किया। जांच के
दौरान सामने आया कि नापोखुर्द गांव निवासी विकास कुमार का ईंट भट्ठा कारोबार को
लेकर विनोद साव और उसके साथियों से पुराना विवाद चल रहा था।बताया गया कि होली
मनाने के लिए विकास कुमार 4 मार्च को रांची से अपने गांव आया था। 5 मार्च को वह अपने
दोस्तों के साथ शराब पीकर पुराने विवाद का बदला लेने की नीयत से स्कॉर्पियो लेकर
निकला। उसी दौरान रास्ते में विनोद साव और उसके साथी होली के मौके पर डीजे बजाकर
नाच रहे थे। गुस्से में आकर विकास कुमार ने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सीधे उन लोगों
पर चढ़ा दी।इसके बाद आरोपी गाड़ी से उतरकर लाठी लोहे की रॉड और पाइप
से भी मारपीट करने लगे। इस हमले में
रोहित कुमार और प्रदीप कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,
जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो
गए।घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विकास कुमार
समेत प्रभात कुमार कुलदीप कुमार
दीपक तिवारी पारसनाथ महतो उर्फ सिटन घनश्याम
कुमार और नागेंद्र गंझू
को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों
के पास से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन तीन मोबाइल एक लोहे की रॉड
एक लोहे का पाइप और दो लाठियां बरामद की
हैं।इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार पुलिस निरीक्षक
ललित कुमार थाना प्रभारी कृष्णा कुमार गुप्ता समेत बड़कागांव थाना
की पुलिस टीम शामिल थी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।














