बोकारो दहेज प्रताड़ना के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र से
दहेज प्रताड़ना नवजात बच्ची की संदिग्ध मौत और विवाहिता की कथित हत्या का
गंभीर मामला सामने आया है। मृतका की मां
गीता देवी ने ससुराल पक्ष पर
दहेज के लिए लगातार उत्पीड़न
जान से मारने की धमकी और अंततः हत्या
करने का आरोप लगाया है।शिकायत के अनुसार गीता देवी की पुत्री स्नेहा कुमारी की शादी 11 जुलाई 2019 को गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चालकारी निवासी पिंटू कुमार
से हुई थी। विवाह के बाद से ही ससुराल
पक्ष द्वारा दहेज को लेकर प्रताड़ित किए जाने का आरोप है। शिकायत में कहा गया है
कि प्रतिमाह ₹25,000 से कम राशि मिलने पर स्नेहा को मानसिक और शारीरिक रूप से
प्रताड़ित किया जाता था। कई बार मायके पक्ष ने समझौते के तहत नकद राशि भी दी।मृतका
की मां का आरोप है कि दूसरी संतान के रूप में पुत्री के जन्म से ससुराल पक्ष नाराज
था और स्नेहा को जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। 22 नवंबर 2025 को
चार माह की बच्ची की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसकी सूचना न तो पुलिस को दी गई और न ही मायके पक्ष को। आरोप
है कि ससुराल पक्ष ने बच्ची का शव जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया।बच्ची की
मौत के बाद स्नेहा कुमारी मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुकी थी और उसे लगातार
प्रताड़ना झेलनी पड़ी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पति द्वारा दूसरी
शादी करने की धमकी दी जाती थी।गीता देवी के अनुसार
31 जनवरी 2026
को उन्हें सूचना मिली कि उनकी पुत्री की
मौत हो चुकी है। जब परिजन ससुराल पहुंचे तो स्नेहा का शव जमीन पर पड़ा हुआ था।
परिजनों का आरोप है कि स्नेहा कुमारी की हत्या ससुराल पक्ष द्वारा की गई है।इस
मामले में गोमिया थाना में
कांड संख्या 14/2026 दर्ज किया गया है। गीता देवी ने यह भी बताया कि वे इस मामले को
लेकर हजारीबाग एसपी
को भी आवेदन देंगी।वहीं गोमिया थाना
पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता की संबंधित
धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी
कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और सभी आरोपों की
सत्यता की पड़ताल की जा रही है।














