जामताड़ा कुंडहित में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का दौरा मॉडल स्वास्थ्य केंद्र की घोषणा
जामताड़ा पश्चिम बंगाल के
पाथरचापड़ी जाने के क्रम में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी
जामताड़ा जिले के कुंडहित पहुंचे। इस
दौरान वे कुंडहित की वरिष्ठ नेत्री पूर्णिमा घर के आवास एवं कांग्रेस कार्यालय में
रुके जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों और उत्साह के साथ
उनका स्वागत किया।मंत्री इरफान अंसारी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हाल-चाल
जाना और संगठन की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए
उन्होंने कुंडहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी को लेकर बड़ी घोषणा की।स्वास्थ्य
मंत्री ने कहा कि कुंडहित सीएचसी को
मॉडल स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां सभी आधुनिक स्वास्थ्य
सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह डिजिटलीकरण
किया जाएगा जहां अत्याधुनिक
मशीनें पर्याप्त डॉक्टर
नर्स और अन्य स्वास्थ्य कर्मी तैनात
रहेंगे।मंत्री ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र के
लोगों को बेहतर इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े और उन्हें अपने ही क्षेत्र में
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।मंत्री के इस आश्वासन से स्थानीय लोगों
और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।














