पूर्व मंत्री योगेंद्र साव बाल बाल बचे वाहन दुर्घटनाग्रस्त
हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड
अंतर्गत जोरदाग गांव में पूर्व मंत्री
योगेंद्र साव का वाहन
दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में गाड़ी में सवार पूर्व मंत्री योगेंद्र साव
समेत अन्य लोग आंशिक रूप से घायल हो गए
हालांकि सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।प्राप्त
जानकारी के अनुसार चलती गाड़ी में अचानक एक साथ दोनों टायर ब्लास्ट हो गए जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद
मौके पर अफरा तफरी मच गई।स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पलटी हुई
गाड़ी को सीधा किया और वाहन में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।घटना में किसी को गंभीर चोट
नहीं आई है। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में समर्थकों और स्थानीय लोगों में
चिंता का माहौल देखा गया।














