हजारीबाग मरहन्द की जनसमस्याएं विधानसभा तक पहुंचीं
हजारीबाग जिले के कटकम मासंडी प्रखंड
अंतर्गत बेस पंचायत
के पूर्व मुखिया
प्रत्याशी विक्की कुमार
धान ने मरहन्द
क्षेत्र की जनसमस्याओं
को झारखंड विधानसभा
में उठाने के लिए मथुरा प्रसाद महतो के प्रति
आभार व्यक्त किया है।विक्की
कुमार धान ने बताया
कि उन्होंने 12
मार्च
2026 को झारखंड विधानसभा
में विधायक मथुरा
प्रसाद महतो से औपचारिक
मुलाकात कर उन्हें
एक ज्ञापन सौंपा
था। इस ज्ञापन
के माध्यम से हजारीबाग
जिले के कटकमदाग
प्रखंड के बेस पंचायत
स्थित मरहन्द क्षेत्र
में संचालित विभिन्न
फैक्ट्रियों से उत्पन्न
हो रही समस्याओं
की जानकारी दी गई थी।उन्होंने
कहा कि क्षेत्र
में संचालित नरसिंह्मा
आयरन स्पंज झारखंड
सेल्स,
जगतारनी और हिंदुस्तान
जैसी फैक्ट्रियों के कारण अत्यधिक
प्रदूषण फैल रहा है। इसके साथ ही लगातार
दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे
ग्रामीणों के स्वास्थ्य
पर गंभीर प्रभाव
पड़ रहा है और विभिन्न
बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है।विक्की
कुमार धान ने बताया
कि इन फैक्ट्रियों
के कारण मरहन्द
क्षेत्र के जंगल तेजी से नष्ट हो रहे हैं और खेती योग्य
जमीन भी धीरे धीरे बंजर होती जा रही है। इससे स्थानीय
लोगों की आजीविका
और पर्यावरण दोनों
प्रभावित हो रहे हैं।उन्होंने
बताया कि इन गंभीर
समस्याओं को ध्यान
में रखते हुए उन्होंने
विधायक मथुरा प्रसाद
महतो से इस मुद्दे
को झारखंड विधानसभा
में प्रमुखता से उठाने
का आग्रह किया था जिसे विधायक
ने गंभीरता से लेते हुए सदन में उठाया।विक्की
कुमार धान ने कहा कि क्षेत्र
की जनसमस्याओं और पर्यावरण
से जुड़े इस महत्वपूर्ण
मुद्दे को विधानसभा
तक पहुंचाने के लिए वे विधायक
मथुरा प्रसाद महतो के प्रति
हृदय से आभार व्यक्त
करते हैं। उन्होंने
उम्मीद जताई कि सरकार
इस मामले को गंभीरता
से लेकर आवश्यक
कदम उठाएगी, जिससे क्षेत्र
के लोगों को राहत मिल सके और पर्यावरण
की सुरक्षा सुनिश्चित
हो सके।इस अवसर पर बाल संरक्षण
आयोग की सदस्य
रुचि कुजूर रोजर नाइट धर्मेंद्र
ठाकुर मुख्तार अंसारी
समेत कई स्थानीय
लोग उपस्थित थे।














