बेरमों  प्रखंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। फुसरो स्थित फूसरो  के रुक्मिणी देवी पिकनिक स्कूल के समीप सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मकान का निर्माण किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही बेरमो अंचल अधिकारी संजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और तत्काल कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया।प्रेस वार्ता में सीओ संजीत कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि गरमजरूआ सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। साथ ही Central Coalfields Limited की अधिकृत जमीन पर भी कच्चे और पक्के मकान बनाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई है और जहां भी ऐसी शिकायतें मिल रही हैं वहां स्थानीय प्रशासन की मदद से गरमजरूआ सरकारी जमीन, डीवीसी और सीसीएल की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का कार्य किया जा रहा है।सीओ ने स्पष्ट कहा कि झारखंड में किसी भी प्रकार की सरकारी जमीन की खरीद बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि कोई व्यक्ति सादा कागज या एग्रीमेंट के आधार पर सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यह भी बताया कि अवैध निर्माण के दौरान पेड़ों की कटाई की भी सूचना मिली है। इस संबंध में वन विभाग के माध्यम से जांच कर एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सरकारी जमीन पर किसी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध निर्माण करें अन्यथा कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।