मधुपुर नगर परिषद बोर्ड बैठक में विकास योजनाओं को मंजूरी
मधुपुर
नगर परिषद की बोर्ड बैठक अध्यक्ष दरक्शां परवीन की अध्यक्षता में
संपन्न हुई। बैठक में शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने से जुड़े कई
महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। विभिन्न योजनाओं को स्वीकृति मिलने के बाद
शहर के आधारभूत ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में नई पहल शुरू होने की उम्मीद
है।बैठक में प्रमुख चौक
चौराहों पर सीसीटीवी
कैमरे लगाने वाटर पार्क निर्माण सोलर
लाइट की स्थापना जल मीनार निर्माण नगर
परिषद कर्मियों के लिए आवासीय क्वार्टर तथा शहर की विभिन्न सड़कों के निर्माण
से संबंधित प्रस्तावों पर सहमति बनी।इसके अलावा मधुपुर प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए अतिरिक्त तीन
फीट भूमि की घटनोत्तर स्वीकृति भी बोर्ड द्वारा प्रदान की गई। इस निर्णय से प्रेस
क्लब भवन निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है।बैठक में अध्यक्ष
दरक्शां परवीन ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर बुनियादी
सुविधाएं उपलब्ध कराना और विकास कार्यों को गति देना है। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी सुरेन्द्र
किस्कु ने कहा कि स्वीकृत योजनाओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जल्द
धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा।बैठक में नगर परिषद के अधिकारी वार्ड पार्षद तथा
अन्य संबंधित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों
पर विस्तार से चर्चा की गई।















