मधुपुर पुलिस को मोबाइल झपट्टामार गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गिरोह के सक्रिय सदस्य शहजाद शेख को लालगढ़ इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक चोरी का मोबाइल भी बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार शहजाद शेख तेज रफ्तार बाइक से राहगीरों के पास पहुंचकर झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लेता था और मौके से फरार हो जाता था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी खासकर महिला राहगीरों को निशाना बनाता था जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।