मधुपुर CISF जवान दंपति को अंतिम विदाई
मधुपुर खगड़िया के
एनएच 31 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में CISF
जवान विपिन चौरसिया और उनकी पत्नी
दीपमाला चौरसिया की मौत से मधुपुर शोक में डूब गया। गुरुवार देर रात दोनों का
पार्थिव शरीर मधुपुर के चांदमारी स्थित उनके आवास लाया गया जहां परिजनों और स्थानीय लोगों की भारी
भीड़ उमड़ पड़ी।शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बैकुंठधाम में पूरे विधि विधान के साथ दोनों का अंतिम संस्कार
किया गया। इस दौरान चितरा यूनिट के CISF जवानों ने हवलदार विपिन चौरसिया को सम्मानपूर्वक सलामी दी जिससे पूरा माहौल
भावुक हो उठा।बताया जाता है कि विपिन चौरसिया दुर्गापुर स्टील प्लांट में CISF
हवलदार के पद पर तैनात थे। वहीं उनकी
पत्नी दीपमाला चौरसिया सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय थीं तथा भाजपा
की समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जानी जाती थीं।अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में
नगरवासी शामिल हुए और नम आंखों से दोनों को अंतिम विदाई दी। इस घटना से पूरे
क्षेत्र में शोक की लहर है।














