गिरिडीह में गैस आपूर्ति पर हंगामा
गिरिडीह में नीला कांत गैस एजेंसी के खिलाफ उपभोक्ताओं
का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब कई दिनों से रसोई गैस की आपूर्ति
बाधित रहने और कथित अतिरिक्त वसूली के आरोपों से नाराज लोगों ने एजेंसी कार्यालय
के बाहर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।सुबह से ही बड़ी
संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और ग्रामीण एजेंसी परिसर के बाहर
जुट गए और गैस आपूर्ति बहाल करने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।उपभोक्ताओं
का आरोप है कि पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडर के लिए उन्हें बार-बार एजेंसी का
चक्कर लगाना पड़ रहा है। कभी सर्वर खराब होने की बात कही जाती
है तो कभी स्टॉक खत्म होने का हवाला देकर
लोगों को वापस भेज दिया जाता है। इससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है और लोगों
को परेशानी उठानी पड़ रही है।प्रदर्शन कर रहे लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि केवाईसी अपडेट के नाम पर प्रति
उपभोक्ता करीब 200 रुपये तक की राशि ली जा रही है। उनका कहना है
कि बिना अतिरिक्त राशि दिए गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। हालांकि इन आरोपों पर
एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।सड़क जाम के कारण कुछ
समय के लिए वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन
प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर स्थानीय
प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का
प्रयास किया। अधिकारियों द्वारा जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद
प्रदर्शन समाप्त हुआ और जाम हटाया गया।














