झरिया धनबाद जनता मजदूर संघ बच्चा गुट ने बीसीसीएल प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों शोषण और अत्याचार के खिलाफ बस्ताकोला एरिया संख्या 9 के भगतडीह विकास भवन के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।इस धरने में संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और मजदूर शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।महामंत्री अभिषेक सिंह ने आरोप लगाया कि बीसीसीएल प्रबंधन मजदूरों के हितों की अनदेखी कर ठेकेदारों को फायदा पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी की नींव मजदूरों पर टिकी है लेकिन उनके अधिकारों की लगातार अनदेखी की जा रही है।उन्होंने मांग की कि असंगठित मजदूरों ठेका मजदूरों और आउटसोर्सिंग कर्मियों को समान काम के लिए समान वेतन और मेडिकल सुविधा दी जाए।अभिषेक सिंह ने चेतावनी दी कि यदि मजदूरों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो यह आंदोलन कोल इंडिया के सभी कोलियरी क्षेत्रों तक फैलाया जाएगा।