देवघर मोहनपुर थाना क्षेत्र के जयपुर मोड़ पर 23 अप्रैल की रात हुए लूट और गोलीकांड मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है।इस घटना में अपराधियों ने एक मालवाहक मैजिक वाहन को रोककर चालक के साथ मारपीट की और पिस्टल के बल पर नकद मोबाइल और वाहन लूट लिया था जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई और त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। छापेमारी के दौरान चार आरोपियों अकरम समानी शहजाद शेख उर्फ गोलू शिवम कुमार और राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार इस कांड में कुल छह अपराधी शामिल थे। इनमें से एक आरोपी राजन लाल की गोली लगने से इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है जिसकी तलाश जारी है।गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल मैगजीन तीन जिंदा कारतूस एक खोखा बिना नंबर की आर15 बाइक फटा हुआ नंबर प्लेट और लूटा गया मैजिक वाहन बरामद किया गया है।पुलिस का कहना है कि वारदात पूरी साजिश के तहत अंजाम दी गई थी और पूछताछ में गिरोह के अन्य आपराधिक कनेक्शन भी सामने आ रहे हैं।मोहनपुर थाना कांड संख्या 58/2026 के तहत आईपीसी की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने कहा कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।