हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती ने 5 मई को शेख़ भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पार्किंग व्यवस्था एम्बुलेंस की उपलब्धता और अस्पताल परिसर की समग्र व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पार्किंग को सुव्यवस्थित करने के लिए नगर निगम को जिम्मेदारी सौंपने का निर्देश दिया।अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डीसी ने जन औषधि केंद्र और दवा काउंटर की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया ताकि मरीजों को समय पर दवाएं मिल सकें।उपायुक्त ने कोल्ड चेन बिजली आपूर्ति और अन्य बुनियादी सुविधाओं की भी जांच की। साथ ही अस्पताल प्रबंधन को कर्मियों और रिक्त पदों की अद्यतन सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने नेत्र विभाग का दौरा किया और खुद अपनी आंखों की जांच कराई। उन्होंने मोतियाबिंद ऑपरेशन की प्रक्रिया और मरीजों की संख्या की जानकारी ली।उन्होंने आयुष्मान केंद्र मेडिसिन ओपीडी मनोरोग स्किन शिशु ईएनटी कार्डियोलॉजी वार्ड और डे केयर कक्ष का भी निरीक्षण किया और सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर दिया।उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि मरीजों को बेहतर और सुचारू स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं।