देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रांगण में पंडा धर्मरक्षणि सभा के तत्वावधान में सामूहिक उपनयन संस्कार का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान धार्मिक परंपराओं के अनुसार सभी बरुआ बालक मंदिर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ का दर्शन पूजन किया।कार्यक्रम के दौरान ढोल नगाड़ों के साथ बरुआ को लाकर कांसा तेल की विधि पूरी की गई जिसके बाद सभी ने विधिवत पूजा अर्चना की।धर्मरक्षणि सभा के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर खबाड़े ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है और इसे पूरे पंडा समाज द्वारा एक पर्व के रूप में मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि सामूहिक उपनयन संस्कार का उद्देश्य न केवल धार्मिक परंपराओं को जीवित रखना है बल्कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करना और समाज को एक सूत्र में बांधना भी है।कार्यक्रम में मौजूद मणिकांत राजन ने कहा कि इस तरह के सामूहिक आयोजन से लोगों के खर्च में कमी आती है और समाज में आपसी सहयोग व एकजुटता की भावना मजबूत होती है।इस आयोजन में मंदिर परिवार और पंडा समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही जिससे कार्यक्रम और भी भव्य और सफल बन गया।