बेरमो विस्थापित बैठक
बेरमो के सीसीएल
बीएंडके एरिया स्थित करगली ऑफिसर्स क्लब में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
की गई। बैठक की अध्यक्षता बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ ने की जिसमें सीसीएल प्रबंधन और कोयलांचल
विस्थापित संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधि शामिल हुए।बैठक में विस्थापित मोर्चा की 29
सूत्री मांगों पर बिंदुवार चर्चा की गई।
सीसीएल के महाप्रबंधक संजय कुमार झा सहित अन्य अधिकारियों ने सभी मांगों पर सहमति
जताते हुए समाधान का भरोसा दिया।एसडीएम मुकेश मछुआ ने कहा कि सभी मुद्दों पर एक एक कर शांतिपूर्ण वातावरण में बातचीत
हुई और प्रबंधन ने मांगों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया है।महाप्रबंधक
संजय कुमार झा ने बताया कि विस्थापितों द्वारा गांव में बिजली पानी सड़क रोजगार और चिकित्सा
सुविधाओं की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई है जिन्हें गंभीरता से पूरा किया जाएगा।वहीं
मोर्चा के अध्यक्ष वतन माता ने कहा कि विस्थापित लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए
संघर्ष कर रहे हैं और अब इन मांगों को धरातल पर लागू करने की जरूरत है।पेपकार्ड
बनाने के लिए गांवों में शिविर लगाने की मांग भूमि सत्यापन और आवासीय/जातीय प्रमाण
पत्र की समस्या का समाधान खदानों और आउटसोर्सिंग कंपनियों में 90%
आरक्षण की मांग न्यूनतम
मजदूरी सुनिश्चित करने की मांग विस्थापितों
के लिए निःशुल्क DAV तर्ज
पर स्कूल खोलने की मांग














