पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने विधि विधान के साथ बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की और जीत के लिए आभार व्यक्त किया।बताया गया कि चुनाव से पहले भी भूपेंद्र यादव बाबा बैद्यनाथ के दरबार में पहुंचे थे और विजय की कामना की थी। अब जीत के बाद पुन मंदिर पहुंचकर उन्होंने बाबा का आशीर्वाद लिया और धन्यवाद ज्ञापित किया।पूजा अर्चना के दौरान दोनों नेताओं ने देश में सुख शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा संपन्न हुई।इस अवसर पर मौजूद लोगों ने इसे आस्था और कृतज्ञता का प्रतीक बताया। जीत के बाद बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचना नेताओं की धार्मिक आस्था और परंपरा को दर्शाता है।