हजारीबाग कांग्रेस प्रेस विरोध
हजारीबाग में
कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता से पहले ही माहौल गरमा गया जब बड़ी संख्या में
पत्रकारों ने काला पट्टा बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।जानकारी के अनुसार कृष्ण बल्लभ आश्रम
स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड
प्रदेश कांग्रेस कमिटी की नवनियुक्त उपाध्यक्ष गुंजन सिंह द्वारा महिला आरक्षण
विधेयक को लेकर प्रेस वार्ता प्रस्तावित थी।लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही
पत्रकारों ने काला पट्टा बांधकर विरोध दर्ज कराया और अपनी नाराजगी जाहिर की।प्रेस
वार्ता स्थल पर पत्रकारों के इस विरोध से माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। विरोध के
कारण कार्यक्रम की शुरुआत से पहले ही चर्चा का केंद्र बदल गया।पत्रकारों का यह
विरोध हाल के दिनों में पत्रकारों के साथ हुए व्यवहार और घटनाओं को लेकर बढ़ती
नाराजगी को दर्शाता है।















