सरायकेला खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत ईचाडीह गांव निवासी छात्र अनुपम लाहा ने 459 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर भाजपा जिला महामंत्री पप्पू वर्मा ने उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया।अनुपम लाहा एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता गांव में छोटी किराना दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद परिवार ने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी।कड़ी मेहनत और लगन के दम पर अनुपम ने जिले में टॉप कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।भाजपा जिला महामंत्री पप्पू वर्मा ने अनुपम को अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही आगे की पढ़ाई और नामांकन में सहयोग के लिए आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर इतनी बड़ी सफलता हासिल करना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिला टॉपर बनने के बावजूद अब तक जिला प्रशासन या प्रखंड प्रशासन की ओर से छात्र को सम्मानित नहीं किया गया है।लोगों ने मेधावी छात्रों को उचित सम्मान और प्रोत्साहन देने की मांग की है।पप्पू वर्मा ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना समाज की जिम्मेदारी है और अनुपम की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी।