नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द फीस रिफंड रीएग्जाम प्रोसेस
देश
की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को
लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। कथित पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के
आरोपों के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने
परीक्षा रद्द कर दी है। अब करीब 22 लाख
छात्रों के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि क्या उन्हें दोबारा आवेदन करना होगा क्या फिर से फीस जमा करनी पड़ेगी और नई
परीक्षा कब होगी। NTA ने
साफ कर दिया है कि दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों को कोई अतिरिक्त फीस
नहीं देनी होगी। एजेंसी के मुताबिक पहले
से जमा की गई फीस ही मान्य रहेगी और परीक्षा का पुन आयोजन एजेंसी अपने संसाधनों से
कराएगी। इतना ही नहीं कई
रिपोर्ट्स के अनुसार छात्रों को जमा फीस वापस करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा
सकती है। राजस्थान
समेत कई राज्यों में पेपर लीक की शिकायतें सामने आई थीं। राजस्थान SOG की
शुरुआती जांच में दावा किया गया कि सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हुआ
कथित पेपर असली परीक्षा के कई सवालों से मेल खाता था। इसके बाद मामला गंभीर हो गया
और केंद्र सरकार ने जांच CBI को सौंप दी। NTA का
कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए
परीक्षा रद्द करना जरूरी था। NTA ने छात्रों को राहत देते हुए कहा है कि
दोबारा परीक्षा के लिए नया रजिस्ट्रेशन नहीं करना पड़ेगा। जिन छात्रों ने मई 2026
सत्र
के लिए आवेदन किया था उनका
पूरा डेटा अगली परीक्षा के लिए मान्य रहेगा। इसमें शामिल हैं आवेदन फॉर्म अपलोड
किए गए डॉक्यूमेंट पात्रता विवरण चुना
गया परीक्षा केंद्र यानी छात्रों को फिर से फॉर्म भरने या
डॉक्यूमेंट अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी। इन माध्यमों से भुगतान करने वाले
छात्रों के खातों में सीधे रिफंड भेजा जाएगा। वहीं ऑफलाइन या बैंक चालान से फीस
जमा करने वालों के लिए अलग दिशा निर्देश जारी किए जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक
रिफंड प्रक्रिया पूरी होने में 7 से 15 दिन का समय लग सकता है। NTA
DG अभिषेक सिंह ने कहा है कि अगले 7 से 10 दिनों के भीतर नई परीक्षा का शेड्यूल जारी किया
जाएगा। छात्रों को नए एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे और कोशिश होगी कि उन्हें
पहले वाले परीक्षा केंद्र ही आवंटित किए जाएं। इस
बीच लाखों छात्र नई तारीखों और आधिकारिक
नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं।














