पोटका प्रखंड के हाड़तोपा पंचायत अंतर्गत मुर्गाघुटू स्थित श्री श्री सार्वजनिक बासंती पूजा पल्ली समिति द्वारा बासंती पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। गुरुवार को अष्टमी पूजा विधि विधान के साथ संपन्न हुई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर पूजाअर्चना में शामिल हुए।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार उपस्थित हुए। उन्होंने पूजा पंडाल में माथा टेककर क्षेत्र की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। विधायक की उपस्थिति से आयोजन में विशेष उत्साह का माहौल देखा गया।विधायक संजीव सरदार ने बासंती पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बासंती पूजा चैत्र दुर्गा पूजा बसंत ऋतु में मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व है जो शारदीय दुर्गा पूजा से अलग अपनी विशेष पहचान रखता है। मान्यता के अनुसार राजा सुरथ ने सर्वप्रथम वसंत ऋतु में मां दुर्गा की आराधना की थी। यह पर्व शक्ति ऊर्जा और नवजीवन का प्रतीक है जो षष्ठी से प्रारंभ होकर दशमी तक चलता है।पूजा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर विद्यासागर दास दिवाकर दास धनपति दास राजेश दास जामिनी दास शक्तिपदो दास समीरन दास राहुल दास पतित पावन दास विश्वजीत दास विश्वनाथ नायक पिंटू नायक सूरज कुमार दास शरद दास सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।