देवघर में भारत की जनगणना 2027 के तहत चल रहे स्व गणना अभियान को लेकर सूचना भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह ने की।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मियों को स्व-गणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किस तरह पोर्टल पर लॉगिन करना है क्यूआर कोड स्कैन कर मोबाइल एप के माध्यम से डेटा दर्ज करना है और पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संचालित करना है।स्व-गणना अभियान 1 मई 2026 से 15 मई 2026 तक चल रहा है जिसमें नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारभूत प्रक्रिया है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और आम जनता को जागरूक करने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है ताकि सटीक आंकड़ों के आधार पर योजनाओं का निर्माण किया जा सके।