हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 53 स्थानों पर छापेमारी की।इस विशेष अभियान के लिए कुल 36 टीमों का गठन किया गया, जिसमें 166 पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। सभी टीमों ने अलग अलग इलाकों में समन्वित कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने का काम किया।छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 8435 लीटर जावा महुआ को नष्ट किया वहीं 80 लीटर देशी शराब बरामद की गई। इस संबंध में जिले के विभिन्न थानों में 14 सन्हा और 1 कांड दर्ज किया गया है।पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि यदि उनके इलाके में कहीं अवैध शराब का निर्माण या बिक्री हो रही हो तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।