हजारीबाग में ट्रक में भीषण आग
हजारीबाग जिले के
चौपारण थाना क्षेत्र में झारखंड बिहार बॉर्डर स्थित
चोरदाहा चेकपोस्ट के पास एक ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई।प्राथमिक जानकारी के अनुसार,
ट्रक में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से
लगी। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।आग लगते ही चालक और
उपचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।घटना की सूचना
मिलते ही चौपारण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।गनीमत रही कि
इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।















