जामताड़ा भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जामताड़ा में एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने मीडिया प्रतिनिधियों के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए देश के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत उज्ज्वला योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि हर घर जल डिजिटल इंडिया तथा स्वच्छ भारत अभियान जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। आज भारत विश्व पटल पर एक मजबूत आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र के रूप में उभर रहा है।भाजपा जिला महामंत्री अभय कुमार सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष जनविश्वास पारदर्शिता और निर्णायक नेतृत्व के प्रतीक रहे हैं। केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने गरीबों के सशक्तिकरण तथा युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा आर्थिक विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।वहीं जिला महामंत्री कमलेश मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव गरीब किसान महिला और युवा को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया गया है। सड़क रेल और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं।नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष केवल उपलब्धियों का उत्सव नहीं बल्कि विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव हैं। आगामी दिनों में भाजपा कार्यकर्ता जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएंगे।कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।