हजारीबाग आयुष चिकित्सा प्रभारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
हजारीबाग से
भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ACB
की टीम ने चतरा जिले के टंडवा में
पदस्थापित जिला आयुष चिकित्सा प्रभारी डॉ. राम प्रकाश वर्मा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ
गिरफ्तार किया है। इस मामले में एसीबी कांड संख्या 01/26 दर्ज की गई है और आरोपी को न्यायिक
हिरासत में भेज दिया गया है।जानकारी के अनुसार, आवेदिका डॉ. प्रिया कुमारी पति हिरालाल कुमार जो वर्तमान में आयुष
सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी आयुष्मान आरोग्य मंदिर राजकीय आयुर्वेदिक
औषधालय टंडवा चतरा में पदस्थापित हैं ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को आवेदन
दिया था। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी चतरा
द्वारा प्रति माह वेतन भुगतान के एवज में 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जाती है।आवेदिका
के खाते में चार माह का वेतन आने के बाद आरोपी द्वारा कुल 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही
थी। रिश्वत देने से इनकार करते हुए आवेदिका ने पुलिस अधीक्षक
भ्रष्टाचार निरोधक
ब्यूरो हजारीबाग
के नाम लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायत के आधार पर एसीबी द्वारा मामले का विधिवत
सत्यापन कराया गया जिसमें प्रथम किस्त के रूप में 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप सही
पाया गया। इसके बाद एसीबी हजारीबाग की गठित ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए डॉ.
राम प्रकाश वर्मा पिता स्व. उमाशंकर वर्मा को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ
गिरफ्तार कर लिया।इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और
भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की
सख्त कार्रवाई का संदेश गया है।














