पंचेत डैम में सरकार ने छोड़ी 7 लाख उंगलिका मछलियाँ
धनबाद झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मत्स्य
विकास योजना के तहत पंचेत डैम के सावलापुर क्षेत्र में दो दिवसीय उंगलिका संचयन फिंगरलिंग
रिलीज कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिला मत्स्य विभाग द्वारा 7
लाख
उंगलिका मछलियों को जलाशय में छोड़ा गया जिसका उद्देश्य
स्थानीय मछुआरों और विस्थापित परिवारों की आजीविका को मजबूत करना है। जिला मत्स्य पदाधिकारी उषा
किरण ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस साल भी बड़ी संख्या
में मेजर कार्प और ग्रास कार्प की उंगलिका मछलियाँ छोड़ी जा रही हैं। इस वर्ष 6 लाख मेजर कार्प और 1 लाख ग्रास कार्प जलाशय में छोड़ी गई
हैं।उन्होंने कहा कि यह योजना स्थानीय मछुआरा समुदाय को बेहतर पोषाहार और आय स्रोत
उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उषा किरण ने कहा सरकार की यह पहल मछुआरों और विस्थापितों
के जीविका पोषण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। इससे आने वाले समय में उनकी
आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।कार्यक्रम के दौरान जिला मत्स्य पदाधिकारी उषा किरण मत्स्य प्रसार
पदाधिकारी धनजीत कुमार तथा क्षेत्र के कई किसान और मछुआरे मौजूद रहे।उपस्थित
प्रमुख लोगों में शामिल थे
राजू मालाकार सतीश
कुमार रंजीत मल्लाह छोटू
कुमार दास धनंजय कुमार बावरी सरोज
चंद्र धीवर हरि प्रसाद केवट संजय
निषाद सरस्वती कुमारी धीवर और शैलेश कुमार।















