आरजेडी 30वां स्थापना दिवस लालू यादव बड़ा संदेश पटना
राष्ट्रीय जनता
दल (RJD) ने बुधवार को अपना 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से
मनाया। पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित मुख्य समारोह का शुभारंभ पार्टी
सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत
करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के
दौरान पार्टी नेताओं ने लालू यादव का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया और उन्हें
पार्टी के चुनाव चिह्न लालटेन
की प्रतिकृति
भेंट की। प्रदेश कार्यालय को रंग-बिरंगी रोशनी पोस्टर बैनर और पार्टी
के झंडों से सजाया गया था। कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की
गई थीं। अपने संबोधन
में लालू यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल की सबसे
बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी नेताओं और
समर्थकों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच जाकर पार्टी की
विचारधारा को पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा हम लड़े हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे। लालू यादव ने
कहा कि राष्ट्रीय जनता दल हमेशा गरीबों वंचितों पिछड़ों और कमजोर वर्गों की आवाज उठाता रहा है और भविष्य में भी उनकी लड़ाई
जारी रखेगा। कार्यक्रम के
दौरान बिहार में चर्चित भरत एनकाउंटर का मुद्दा भी उठा। पार्टी कार्यालय पहुंचे छोटू छलिया ने कहा कि यदि भरत ने
आत्मसमर्पण किया था तो उसे गोली नहीं मारी जानी चाहिए थी। उन्होंने राज्य सरकार पर समाज को जाति
के आधार पर बांटने का आरोप भी लगाया। पार्टी ने
घोषणा की कि 5 जुलाई को बिहार के सभी जिलों में भी स्थापना दिवस के कार्यक्रम
आयोजित किए जाएंगे।















