मुजफ्फरपुर स्कूल डिजिटल क्रांति 250 स्कूल स्मार्ट क्लास डिजिटल बोर्ड योजना
मुजफ्फरपुर
जिले के सरकारी स्कूलों में अब पढ़ाई का तरीका पूरी तरह बदलने जा रहा है। शिक्षा
विभाग की नई पहल के तहत अब बच्चे निजी स्कूलों की तरह डिजिटल
बोर्ड कंप्यूटर और ऑडियो-विजुअल सिस्टम के जरिए पढ़ाई
करेंगे। सरकार ने इस योजना के तहत माध्यमिक और
उच्च माध्यमिक विद्यालयों को अपग्रेड करने का फैसला लिया है। पहले चरण में जिले के 250 स्कूलों को अगस्त तक पूरी तरह डिजिटल
सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसके लिए प्रति स्कूल 3.40 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया
है। विज्ञान और गणित की पढ़ाई को अब ज्यादा रोचक
बनाने के लिए शिक्षकों को 3D एनिमेशन
आधारित कंटेंट से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे छात्र
ब्लैकबोर्ड पर केवल चित्र देखने के बजाय लाइव मॉडल और एनिमेशन के जरिए
अवधारणाओं को बेहतर समझ सकेंगे। जैसे: अब इन्हें डिजिटल रूप में आसानी से समझा
जा सकेगा। स्कूलों में आधुनिक ऑडियो-विजुअल साउंड सिस्टम लगाया जा रहा है ताकि
सभी छात्रों तक शिक्षकों की आवाज स्पष्ट पहुंचे। साथ ही क्लासरूम को हाई-स्पीड इंटरनेट से भी जोड़ा जा रहा
है। एसएसए अधिकारी सुजीत कुमार दास के
अनुसार अगस्त
तक सभी उपकरणों की आपूर्ति और इंस्टॉलेशन पूरा कर लिया जाएगा। इस डिजिटल मॉडल से ग्रामीण क्षेत्रों के
बच्चों को भी वैश्विक स्तर की शिक्षा मिल सकेगी। शिक्षा
विभाग का मानना है कि इससे पढ़ाई अधिक इंटरैक्टिव रोचक
और प्रभावी बनेगी।250 स्कूल होंगे डिजिटल
3D एनिमेशन से आसान होगी
पढ़ाई
हाई-स्पीड इंटरनेट और
स्मार्ट क्लासरूम
ग्रामीण शिक्षा में
बड़ा बदलाव















