CJI सूर्यकांत के बाद कौन संभालेंगे सुप्रीम कोर्ट की कमान, जस्टिस विक्रम नाथ का नाम सबसे आगे
नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत का कार्यकाल 9 फरवरी 2027 को समाप्त होगा। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट की कमान संभालने वाले अगले मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जस्टिस विक्रम नाथ का नाम चर्चा में है। सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक जस्टिस सूर्यकांत 9 फरवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे, जबकि जस्टिस विक्रम नाथ 23 सितंबर 2027 तक सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत रहेंगे। जस्टिस विक्रम नाथ का जन्म 24 सितंबर 1962 को हुआ था। उन्होंने 30 मार्च 1987 को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल में नामांकन कराया और इलाहाबाद हाई कोर्ट में 17 साल से अधिक समय तक वकालत की। 24 सितंबर 2004 को उन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। इसके बाद 27 फरवरी 2006 को उन्होंने स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। करीब 15 वर्षों तक इलाहाबाद हाई कोर्ट में सेवा देने के बाद उन्हें 10 सितंबर 2019 को गुजरात हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। जस्टिस विक्रम नाथ को 31 अगस्त 2021 को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने न्यायिक कार्य के साथ-साथ कई प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी संभाली हैं। वे सुप्रीम कोर्ट लीगल सर्विसेज कमेटी के चेयरमैन रह चुके हैं और मई 2025 से सुप्रीम कोर्ट की ई-कमेटी के चेयरपर्सन हैं। 24 नवंबर 2025 को उन्होंने नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (NALSA) के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का पद संभाला। इसके अलावा वे मीडिएशन एंड कॉन्सिलिएशन प्रोजेक्ट कमेटी के चेयरमैन भी हैं। गुजरात हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहते हुए जस्टिस विक्रम नाथ ने अदालती कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू कराई थी। सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक प्रोफाइल के अनुसार, वे भारत के किसी हाई कोर्ट के पहले मुख्य न्यायाधीश थे जिन्होंने अदालती कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग की पहल की। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार जस्टिस विक्रम नाथ का जन्म 24 सितंबर 1962 को हुआ है और उनका कार्यकाल 23 सितंबर 2027 तक है। वहीं वर्तमान CJI सूर्यकांत का कार्यकाल 9 फरवरी 2027 तक है।कौन हैं जस्टिस विक्रम नाथ?
2021 में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे
गुजरात हाई कोर्ट में शुरू कराई थी लाइव स्ट्रीमिंग
कब तक सुप्रीम कोर्ट में रहेंगे?














