गोली चली जमशेदपुर बिंदल मॉल में फायरिंग तीन घायल
जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र
के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल में गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। बताया जा
रहा है कि मॉल परिसर स्थित यूडीपी रेस्टोरेंट में घुसकर अपराधियों
ने तीन लोगों पर फायरिंग कर दी। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान झामुमो
नेता डोमिनिक सैमसंग, मोहम्मद रिजवान और इरशाद के रूप में बताई जा रही है। गोली लगने
के बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH)
ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते
ही जमशेदपुर एसएसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किसपोट्टा भी घटनास्थल पर
पहुंचे। डीआईजी अनुरंजन
किसपोट्टा के अनुसार, प्रारंभिक
जांच में सामने आया है कि तीन अपराधी रेस्टोरेंट में पहुंचे थे और वहां मौजूद चार
लोगों पर फायरिंग की। इस दौरान तीन लोगों को गोली लगी। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में घटना के पीछे आपसी
विवाद की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक
अपराधियों ने कुल 11 राउंड फायरिंग की। घटना के बाद
पुलिस ने मॉल परिसर और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस
आसपास के CCTV फुटेज
और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। घटना की जानकारी
मिलने के बाद जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने घटना पर दुख जताया और पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों को
जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की बात कही।














