बहड़ागोड़ा पूर्वी सिंहभूम: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिले के बहड़ागोड़ा में देशभक्ति का जोश देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए और हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा नेता ऋषि सारंगी, महिला मोर्चा की अध्यक्षा कृष्णा पाल और आशुतोष मिश्रा ने किया। यात्रा संतोष होटल से शुरू होकर बहड़ागोड़ा बाजार होते हुए सुभाष पार्क पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों ने पूरे बहड़ागोड़ा को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया।आयोजकों ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और स्वतंत्रता दिवस के महत्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।