गिरिडीह के झंडा मैदान में शान से लहराया तिरंगा, मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया ध्वजारोहण
समारोह में उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार समेत जनप्रतिनिधि, वरीय पदाधिकारी, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, कर्मी और बड़ी संख्या में जिलेवासी मौजूद रहे। राष्ट्रगान के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। अपने संबोधन में मंत्री सुदिव्य कुमार ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों, संवैधानिक मूल्यों और जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा देता है। मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, सामाजिक सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में जनहितकारी कार्यों को गति दी जा रही है। मंत्री ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, शिक्षा व्यवस्था में आधुनिक संसाधनों को बढ़ावा देने, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास, कृषि एवं रोजगार सृजन, पेयजल और स्वच्छता के साथ पर्यटन एवं खेलकूद के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अबुआ आवास योजना, मनरेगा, बिरसा हरित ग्राम योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन मिशन, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान झारखंड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले आंदोलनकारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मंत्री सुदिव्य कुमार ने आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इसके अलावा विधि-व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों और कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंत्री ने जिलेवासियों से सामाजिक सौहार्द, आपसी एकता और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मजबूत और विकसित समाज के निर्माण में आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। समारोह के माध्यम से जिला प्रशासन ने जनसेवा, सुशासन, पारदर्शिता और समावेशी विकास के संकल्प को दोहराया। साथ ही गिरिडीह को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता जताई गई।गिरिडीह: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गिरिडीह के मुख्य समारोह स्थल झंडा मैदान में शनिवार को जिला स्तरीय भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के साथ ही पूरा झंडा मैदान देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के भाव से सराबोर हो गया।
शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर जोर
झारखंड आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान














