तीनपहाड़ पिकअप 10 गोवंशीय पशु बछड़ा बरामद चालक खलासी गिरफ्तार
तीनपहाड़ : साहिबगंज तीनपहाड़ थाना पुलिस
ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाबूपुर गांव के समीप एक पिकअप वाहन
से 10 गोवंशीय पशु और एक बछड़ा बरामद किया है। पुलिस
ने मौके से पिकअप चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बरामदगी के बाद
पिकअप वाहन संख्या WB93D8896 को
जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार, गुप्त
सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में गोवंशीय पशुओं को कथित रूप से अवैध तरीके से
ले जाया जा रहा है।सूचना मिलने के बाद तीनपहाड़ थाना पुलिस की टीम ने बाबूपुर गांव
के समीप निगरानी शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के क्रम में वाहन से 10 गोवंशीय
पशु और एक बछड़ा बरामद किया गया। मामले
में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इंजामुल
खान, पिता
खैरुल खान, निवासी तिलडांगा,
थाना फरक्का, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल तथा सैजारूल
शेख, पिता
पालु शेख, निवासी फरीदपुर,
थाना बरहरवा, जिला साहिबगंज के रूप में हुई है।दोनों
आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस
संबंध में तीनपहाड़ थाना में कांड
संख्या 47/26, दिनांक
26 अगस्त
2026 के
तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस ने मामले में धारा
317(5)/3(5) बीएनएस,
पशु
क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(डी) तथा झारखंड
गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम 2005 की धारा 5/12(2)(3) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस
अब पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच की जा रही है कि बरामद गोवंशीय
पशुओं को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था।इसके अलावा इस
परिवहन में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े संभावित
नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।चालक और खलासी की हुई गिरफ्तारी
कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज
मामले की जांच में जुटी पुलिस














