बोकारो अमलाबाद पुलिस भटकी महिला हेना परिजनों से मिलाया
बोकारो : बिहार
के अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र अंतर्गत बारहट निवासी हेना,
पति मो. सुलेमान,
दो दिन पहले भटकते हुए बोकारो जिले के अमलाबाद ओपी क्षेत्र पहुंच गई थीं। अनजान
जगह और परिवार से दूर होने के कारण महिला परेशान और असहाय स्थिति में थी।बीते 24 अगस्त को अमलाबाद ओपी पुलिस की नजर महिला पर
पड़ी। पुलिसकर्मियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें अपनी सुरक्षा में लिया,
उनका ढांढस बंधाया और आत्मीयता से बातचीत
कर उनके घर और परिवार के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की।बातचीत के दौरान पता चला
कि महिला बिहार के अररिया जिले की रहने वाली हैं।
इसके बाद अमलाबाद ओपी पुलिस ने तत्काल पलासी थाना पुलिस और महिला के परिजनों से
संपर्क स्थापित किया।हेना के सकुशल होने की जानकारी मिलते ही उनके परिजनों को बड़ी
राहत मिली। सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य 26 अगस्त को अमलाबाद पहुंचे।आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के
बाद अमलाबाद ओपी पुलिस ने हेना को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दो दिनों की
चिंता और बेचैनी के बाद जब हेना अपने परिवार से मिलीं, तो वहां भावुक माहौल बन गया। परिजनों की
आंखों में इस बार खुशी के आंसू थे।महिला को सकुशल परिजनों से मिलाने के बाद परिवार
के लोगों ने अमलाबाद ओपी पुलिस की त्वरित और मानवीय कार्रवाई की सराहना करते हुए
आभार जताया। पुलिस की इस पहल ने न केवल एक बिछड़ी हुई महिला को उसके परिवार से
मिलाया, बल्कि दो दिनों से
चिंतित परिवार को भी राहत पहुंचाई।














