जमशेदपुर बर्मामाइंस खालसा मध्य विद्यालय में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस उत्कृष्ट शिक्षक शिक्षिकाओं को किया सम्मानित
जमशेदपुर संवाददाता सोहन साह भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 138वीं जयंती के अवसर पर
बर्मामाइंस खालसा मध्य विद्यालय में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय
वातावरण में मनाया गया।कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह
के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर
जनरल सेक्रेटरी सरदार सुखपाल सिंह
सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, गुरुद्वारा प्रबंधक
कमेटी के सदस्य, विद्यालय के कर्मचारी,
अभिभावक और बड़ी संख्या में
छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह के साथ
जनरल सेक्रेटरी सरदार सुखपाल सिंह,
सहसचिव सतवीर सिंह सुमो, गुरुद्वारा प्रबंधक
कमेटी के प्रधान सरदार सलविंदर सिंह
सहित जोगा सिंह, हरभजन सिंह, रविन्द्र सिंह गिल और अन्य सदस्य शामिल हुए। विद्यार्थियों
ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति शिक्षक दिवस समारोह के दौरान
विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत
मनमोहक नृत्य ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के
प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार भी रखे। उत्कृष्ट
शिक्षक-शिक्षिकाओं और महिला कर्मचारियों का सम्मान इस अवसर पर विद्यालय के उत्कृष्ट कार्य
करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही
विद्यालय की महिला कर्मचारियों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया
गया।कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के योगदान और विद्यार्थियों के जीवन में उनकी
महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को
शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन के महत्व का संदेश दिया। सतवीर
सिंह सुमो ने जताया आभार कार्यक्रम के अंत में सहसचिव सतवीर सिंह सुमो
ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, विद्यालय परिवार,
सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और
उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।पूरे कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण
और प्रेरणादायक वातावरण में हुआ।















