चतरा में SSB 35वीं बटालियन का 20वां स्थापना दिवस
चतरा: चतरा कॉलेज परिसर में
बुधवार को एसएसबी 35वीं बटालियन का 20वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के
साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा विधायक जनार्दन पासवान, डीएफओ राहुल
मीणा, एसएसबी
के कमांडेंट समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। समारोह
की शुरुआत अतिथियों और एसएसबी अधिकारियों द्वारा दीप
प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद एसएसबी के जवानों ने विभिन्न कार्यक्रम
प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जवानों की प्रस्तुतियों को समारोह में
मौजूद लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम
के दौरान दिल्ली पब्लिक स्कूल पितिज के बच्चों ने भी
आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों ने समारोह
में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार
देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। समारोह
में एसएसबी अधिकारियों और जवानों ने स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस
दौरान बल के कर्तव्यों और देश की सुरक्षा में जवानों की भूमिका पर चर्चा की गई।
अधिकारियों ने जवानों के अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा
और समर्पण की सराहना की। इस
अवसर पर एसएसबी के जवानों ने कई अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। समारोह में
एसएसबी के अधिकारी और जवानों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में
स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।















