सिमडेगा 11 वर्षों से फरार हत्या का आरोपी गोवा से गिरफ्तार
सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने 11 वर्षों से फरार चल रहे हत्या के आरोपी मनोज सिंह को गोवा से गिरफ्तार
कर लिया। आरोपी के खिलाफ डायन प्रथा अधिनियम से संबंधित हत्या का मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले
को लेकर प्रेस वार्ता में सर्किल इंस्पेक्टर ईजी
बागे ने बताया कि सिमडेगा एसपी श्रीकांत
एस. खोटरे के निर्देश पर जिले में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और
न्यायालय से निर्गत गिरफ्तारी वारंटों के निष्पादन को लेकर विशेष अभियान चलाया जा
रहा है। इसी
अभियान के तहत सिमडेगा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली। न्यायालय से जारी स्थायी
वारंट के आधार पर पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और प्राप्त सूचना के आधार पर लंबे
समय से फरार चल रहे आरोपी मनोज सिंह के गोवा में होने की जानकारी हासिल की। इसके
बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गोवा
से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बानो के महाबूआंग थाना कांड संख्या 26/2015
के तहत डायन प्रथा अधिनियम से संबंधित
हत्या का मामला दर्ज है। पुलिस
ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी मनोज सिंह को आज जेल
भेज दिया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का विशेष अभियान आगे भी जारी
रहने की बात कही गई है।














