हजारीबाग 100 बेड प्री फैब्रिकेटेड फील्ड हॉस्पिटल का उद्घाटन ओल्ड एज होम का निरीक्षण
हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती ने शनिवार को
समाहरणालय परिसर के समीप नवनिर्मित 100 बेड के प्री-फैब्रिकेटेड फील्ड हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस
अस्पताल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर को भी शिफ्ट किया गया है। अस्पताल के संचालन से मरीजों को
अतिरिक्त बेड और उपचार की सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है। उद्घाटन के बाद
उपायुक्त ने कहा कि 100 बेड
के फील्ड हॉस्पिटल के संचालन से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने में
मदद मिलेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर के यहां शिफ्ट होने से मरीजों को उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं
के साथ अतिरिक्त उपचार एवं बेड की सुविधा मिल सकेगी। अस्पताल में ओपीडी
का संचालन भी किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि
मरीजों को सुगम और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की
प्राथमिकता है। इस दौरान सिविल सर्जन समेत चिकित्सक एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद
रहे। अस्पताल के उद्घाटन
के बाद उपायुक्त हेमन्त सती ने कनहरी हिल का भ्रमण किया। इस
दौरान उन्होंने वहां स्थित गेस्ट हाउस का निरीक्षण कर संचालन व्यवस्था और उपलब्ध
सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कनहरी हिल से जुड़े अन्य पहलुओं के संबंध में भी
अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उपायुक्त ने ओल्ड
एज होम, हजारीबाग का औचक निरीक्षण
किया। उन्होंने वृद्धजनों के लिए उपलब्ध नाश्ता और भोजन, बेड, साफ-सफाई, कमरों की स्थिति समेत अन्य सुविधाओं का
जायजा लिया। उपायुक्त ने ओल्ड एज
होम में रह रहे वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और उपलब्ध सुविधाओं के बारे
में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि वर्तमान में ओल्ड एज होम में कुल 24 वृद्धजन रह रहे हैं। उपायुक्त ने
व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए वृद्धजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की
जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी
प्राप्त की।कनहरी
हिल स्थित गेस्ट हाउस का लिया जायजा
ओल्ड
एज होम में 24 वृद्धजन मिले















