जामताड़ा दुर्गा पूजा से पहले सफाई छठ घाटों के सौंदर्यीकरण के निर्देश
जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में
शुक्रवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में नगर पंचायत जामताड़ा एवं नगर परिषद मिहिजाम के
विकास कार्यों और संचालित योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में
विकास कार्यों, राजस्व
संग्रहण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन,
डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, शहरी जलापूर्ति, पीएम आवास योजना शहरी और पीएम स्वनिधि
समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त
ने नगर निकायों को वार्षिक लक्ष्य के अनुरूप होल्डिंग
टैक्स, ट्रेड
लाइसेंस सहित अन्य राजस्व की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का ट्रेड लाइसेंस
अनिवार्य रूप से निर्गत कराया जाए। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश
दिया गया। बैठक
में बताया गया कि होल्डिंग टैक्स संग्रहण का कार्य अब निकाय कर्मियों द्वारा किया
जा रहा है। उपायुक्त ने समयबद्ध तरीके से राजस्व संग्रहण सुनिश्चित करने के लिए
आवश्यक मैनपावर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। जामताड़ा नगर क्षेत्र में अग्निशामक
कार्यालय के समीप सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से कचरा फेंके जाने पर उपायुक्त ने
नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल कचरा हटाकर उसे व्यवस्थित करने और उक्त स्थल पर
उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं,
मिहिजाम
में ठोस कचरा प्रबंधन इकाई को जल्द शुरू करने तथा पीएमएवाई घटक 3.0
के तहत आवास निर्माण कार्य में तेजी
लाने को कहा गया। लाभुकों से दूसरी किस्त से संबंधित प्रक्रिया पूरी कराकर
निर्धारित समय सीमा में आवास निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया गया। दुर्गा
पूजा को देखते हुए दोनों नगर निकाय क्षेत्रों में विशेष
साफ-सफाई अभियान चलाने, पूजा
पंडालों की निगरानी करने और आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए कार्ययोजना तैयार
करने का निर्देश दिया गया। इसके
साथ ही आगामी छठ पूजा को लेकर छठ घाटों को अभी से चिह्नित
करने, साफ-सफाई कराने और
घाटों के सौंदर्यीकरण का कार्य समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की
परेशानी न हो। बैठक
में संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।दुर्गा पूजा को
लेकर विशेष सफाई के निर्देश














