सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने शनिवार को गुलगुलिया बस्ती में छापेमारी कर चोरी के आभूषण और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, एसडीपीओ सरायकेला और पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में आमदा ओपी पुलिस ने गुलगुलिया बस्ती में कार्रवाई की। टीम ने अरुण मोदी उर्फ बीफे मोदी के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान टीन के बक्से के पीछे जमीन पर रखा एक पीले रंग का झोला बरामद हुआ, जिस पर फ्रीडम मॉल लिखा था।

झोले के अंदर कपड़े की पोटली में प्लास्टिक से लपेटकर रखे चांदी जैसे और सोना जैसे जेवरात मिले। इसके अलावा घर में रखे दो बक्सों से 5 टच स्क्रीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, बरामद सामान से संबंधित कोई दस्तावेज आरोपी परिवार की ओर से प्रस्तुत नहीं किया गया।

44 पीस जेवरात बरामद

पुलिस ने कुल 44 पीस आभूषण बरामद किए हैं। इनमें 10 जोड़ी चांदी की पायल, 3 चेन, 5 बच्चों के बेरा, 5 अंगूठियां, 5 ताबीज समेत अन्य चांदी के जेवर शामिल हैं।

इसके अलावा 12 पीस सिटी गोल्ड के हार, चेन, पंजा और कड़ा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई है।

5 मोबाइल फोन भी जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने VIVO के 4 और ITEL का 1 मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस अब बरामद सामान के संबंध में आगे की जांच कर रही है।

महिला ने चोरी की बात स्वीकार करने का पुलिस का दावा

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला की पहचान