जामताड़ा: आगामी 2026 डांडिया महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को सेंट एंथोनी स्कूल परिसर में आयोजन समिति की दूसरी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजा नित्या गोपाल सिंह और मोहन लाल बर्मन ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में डांडिया महोत्सव को भव्य और सफल बनाने को लेकर समिति के सदस्यों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के संचालन, व्यवस्थाओं, जिम्मेदारियों के विभाजन और आयोजन को बेहतर एवं आकर्षक बनाने की रणनीति पर विशेष चर्चा हुई।

समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और आयोजन में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही आपसी सहयोग और समन्वय के साथ सभी जिम्मेदारियों को पूरा करने की बात कही गई।

बैठक में कार्यक्रम प्रभारी डॉ. चंचल भंडारी, आशीष चौबे, मनोज कुमार सिन्हा, विजय सिंह, विशाल कुमार, अपर्णा भंडारी, रिंकू घोष, श्रुति मल्लिक, सुकु कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि डांडिया महोत्सव को सफल और यादगार बनाने के लिए सभी सदस्य पूरी जिम्मेदारी और उत्साह के साथ काम करेंगे।

बैठक के अंत में डॉ. डी.डी. भंडारी ने उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। इसके साथ ही बैठक का समापन हुआ