RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के बेटे सनत ने सना से रचाई शादी, जीरकपुर में हुआ विवाह समारोह
चंडीगढ़: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा के घर सोमवार को शादी का जश्न रहा। उनके बेटे सनत मल्होत्रा ने सना के साथ विवाह किया। शादी समारोह पंजाब के जीरकपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कई गणमान्य लोग शामिल हुए। समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत राजस्थान कैडर के कुछ आईएएस और आईपीएस अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा पिंक पगड़ी में नजर आए। उनकी पत्नी भी विवाह समारोह में मौजूद रहीं। सनत और सना का विवाह समारोह पंजाब के मोहाली जिले में स्थित जीरकपुर में आयोजित किया गया। जीरकपुर चंडीगढ़ के नजदीक स्थित प्रमुख सैटेलाइट टाउन है और शिवालिक की तलहटी में बसा हुआ है। यह क्षेत्र चंडीगढ़ और पंचकूला के आसपास स्थित है। शादी के बाद 11 अक्टूबर को नई दिल्ली में रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। यह समारोह बीएसएफ मेस, निजामुद्दीन में प्रस्तावित है। परिवार से जुड़े लोगों के मुताबिक, रिसेप्शन शाम करीब 7:30 बजे शुरू होगा। रिसेप्शन में राजनीति और उद्योग जगत से जुड़े कई लोगों के शामिल होने की संभावना है। संजय मल्होत्रा राजस्थान कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। RBI गवर्नर बनने से पहले वह केंद्र सरकार में राजस्व सचिव के पद पर कार्यरत थे। उनका संबंध राजस्थान के बीकानेर से बताया जाता है।शिवालिक की तलहटी में हुआ विवाह
11 अक्टूबर को दिल्ली में होगा रिसेप्शन
कौन हैं RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा














