सरायकेला: अवैध सामग्री के कारोबार के खिलाफ सरायकेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लहरी टोला स्थित एक आवास में छापेमारी कर अलग-अलग ब्रांड की 157 पैकेट सिगरेट, नकदी, खाद्य तेल समेत कई सामान बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद सामान की कुल कीमत करीब 18,600 रुपये है।के निर्देश पर मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना के बाद सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने लहरी टोला स्थित एक आवास में दबिश दी।

आवास से बरामद हुआ सामान

छापेमारी के दौरान पुलिस ने साजिद खान उर्फ मुन्ना खान, उम्र करीब 40 वर्ष, के आवास से अलग-अलग ब्रांड की 157 पैकेट सिगरेट समेत अन्य सामान बरामद किए।

पुलिस ने मौके से 736 रुपये के सिक्के और चांदी जैसे दिखाई देने वाले आठ सिक्के भी बरामद किए हैं। इसके अलावा खाद्य तेल समेत अन्य सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस ने सभी बरामद सामान को जब्त कर लिया है।

24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 24 घंटे के भीतर आरोपी साजिद खान को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ सरायकेला थाना कांड संख्या 75/26 दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ सरायकेला थाना में वर्ष 2018 में भी मामला दर्ज होने की जानकारी दी गई है।

बरामद सामान के स्रोत की जांच

पुलिस अब बरामद सामग्री के स्रोत और उससे जुड़े कारोबार के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। छापेमारी टीम में सौम कुमार आहूजा, अरुण कुमार महतो, कली कुमार, राकेश कुमार, टाइगर मोबाइल के राजेश उरांव और अमित कुमार दास शामिल रहे।

स्पेशल रेपोर्ट्स