पाकुड़ में राष्ट्रीय जनता दल का 30वां स्थापना दिवस मनाया गया
पाकुड़ राष्ट्रीय जनता दल
(राजद) का 30वां
स्थापना दिवस रविवार को पाकुड़ के लड्डू बाबू आम बागान में उत्साह और उत्सव के
माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एकत्रित होकर
पार्टी के तीन दशक के राजनीतिक सफर को याद किया और सामाजिक न्याय तथा समावेशी
विकास के संकल्प को दोहराया। गौरतलब है कि
राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना 5 जुलाई
1997 को हुई थी। अपने गठन
के 30 वर्ष पूरे होने के
मौके पर पार्टी के पाकुड़ जिला अध्यक्ष महावीर कुमार मड़ैया ने जिलेवासियों और
कार्यकर्ताओं के नाम एक विस्तृत संदेश जारी किया। गरीबों और वंचितों की
आवाज बनने के लिए बनी थी राजद अपने संदेश में जिला
अध्यक्ष महावीर कुमार मड़ैया ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना गरीबों शोषितों दलितों पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की
लड़ाई के उद्देश्य से हुई थी। उन्होंने कहा कि 5 जुलाई 1997 सिर्फ एक तारीख नहीं बल्कि बिहार और देश की राजनीति में
सामाजिक बदलाव की एक महत्वपूर्ण शुरुआत थी।
उन्होंने कहा कि पार्टी आज जिस मुकाम पर पहुंची है उसके पीछे लाखों कार्यकर्ताओं का संघर्ष त्याग और समर्पण है। राजद की राजनीति हमेशा सामाजिक न्याय, समानता और समावेशी विकास के सिद्धांतों पर आधारित रही है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही लक्ष्य महावीर मड़ैया ने कहा कि राजद का उद्देश्य केवल बड़े-बड़े विकास कार्यों की घोषणा करना नहीं बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि विकास तभी सार्थक माना जाएगा जब गरीब मजदूर किसान और आम लोगों के जीवन में वास्तविक और सकारात्मक बदलाव दिखाई दे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने, सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनौतियों के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी और सामाजिक न्याय तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।














