कटकमसांडी मोटर साइकिल लूटकांड का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार
हजारीबाग कटकमसांडी थाना
क्षेत्र में मोटरसाइकिल और मोबाइल लूटकांड का पुलिस ने महज 5 6 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दो
आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई पल्सर
आरएस 200 मोटरसाइकिल विवो कंपनी का मोबाइल फोन घटना में प्रयुक्त
अपाचे मोटरसाइकिल और एक चाकू भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 4 जुलाई 2026 को कटकमसांडी थाना में पीड़ित द्वारा
लिखित आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मोटरसाइकिल और मोबाइल लूटने का मामला
दर्ज कराया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर
पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय एवं पेलावल अंचल पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में
एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी
एवं मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज कुछ घंटों के
भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की
पहचान अविनाश कुमार 20
निवासी बानादाग थाना कटकमदाग और आलोक कुमार गुप्ता 19
निवासी सहरजाम थाना इटखोरी जिला चतरा के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान
दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई पल्सर आरएस-200 मोटरसाइकिल और विवो मोबाइल फोन बरामद कर
लिया। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई सिल्वर ब्लैक रंग की अपाचे मोटरसाइकिल और एक चाकू भी जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार,
गिरफ्तार आरोपी आलोक कुमार गुप्ता के खिलाफ
इटखोरी और कोर्रा थाना में पहले से गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। वहीं अविनाश कुमार पूर्व में मारपीट के मामले
के अलावा सदर थाना के चर्चित गीतांजलि ज्वेलर्स लूटकांड में भी जेल जा चुका है। पुलिस ने दोनों
आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू
कर दी है। साथ ही मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। हजारीबाग पुलिस ने इस
त्वरित कार्रवाई को बड़ी सफलता बताते हुए आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी
संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा
सके।तकनीकी और मानवीय
सूचना से मिली सफलता
दोनों आरोपियों का
रहा है आपराधिक इतिहास
न्यायिक हिरासत में
भेजे जाएंगे आरोपी














