रामगढ़ भुरकुंडा इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल उद्घाटन
रामगढ़: झारखंड
के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा बाजार स्थित श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, इच्छापूर्ण प्राचीन हनुमान मंदिर सह
खोपड़िया बाबा धर्मशाला में दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया गया।
बड़कागांव के भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी ने फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में पूजा समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं में उत्साह का
माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान
समाजसेवी मनोज राम, किशोर
महतो, राकेश सिन्हा और
संतोष शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे। मंदिर समिति के अध्यक्ष पप्पू सिंह ने
विधायक रोशन लाल चौधरी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, पुरोहित प्रहलाद पांडे ने विधायक सहित
उनके साथ आए सभी अतिथियों को तिलक लगाकर स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में
पूजा समिति के सदस्यों ने भी भाग लिया। इस दौरान दुर्गा पूजा की तैयारियों और
आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। मौके पर समिति के
अध्यक्ष पप्पू सिंह, सचिव
बाबूलाल नायक, मीडिया
प्रभारी अभिषेक मिश्रा, बिट्टू
गुप्ता, राजेंद्र, रोशन, सतीश ठाकुर और वासु सिंह राजपूत सहित
अन्य सदस्य उपस्थित रहे।














