जमशेदपुर श्री श्री एग्रीको दुर्गा पूजा मैदान में रघुवर दास ने किया भूमि पूजन, 15 लाख की लागत से बनेगा भव्य महलनुमा पंडाल
जमशेदपुर श्री श्री एग्रीको
दुर्गा पूजा मैदान में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम
आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व
राज्यपाल रघुवर दास
ने विधिवत भूमि पूजन किया। इसके साथ ही
पूजा पंडाल के निर्माण की तैयारियां शुरू हो गई हैं।भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान
पूजा कमेटी के अध्यक्ष वाई.पी. सिंह, भूपेंद्र सिंह,
अक्षय सिंह समेत कमेटी के कई
पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और युवा प्रतिनिधि मौजूद रहे। 60×60
फीट का बनेगा महलनुमा पंडाल पूजा कमेटी के भूपेंद्र सिंह ने बताया
कि इस वर्ष दुर्गा पूजा के लिए
महल के स्वरूप में भव्य पंडाल तैयार किया जाएगा। पंडाल का आकार करीब 60×60 फीट होगा। पंडाल को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को
भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल देखने को मिले।उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए वालंटियरों की तैनाती
की जाएगी,
जो पूजा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं
को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। पंडाल
पर 15 लाख, प्रतिमा पर 2
लाख रुपये खर्च कमेटी के अनुसार पंडाल निर्माण पर करीब 15
लाख रुपये खर्च होने का अनुमान
है। वहीं, मां दुर्गा की प्रतिमा करीब 2 लाख रुपये
की लागत से तैयार की जाएगी।पूजा कमेटी
की ओर से दुर्गा पूजा को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई
हैं। आने वाले दिनों में पंडाल निर्माण और विद्युत सज्जा का काम तेजी से आगे
बढ़ाया जाएगा।















