हजारीबाग में फरार अभियुक्त प्रदीप गंझू के खिलाफ इश्तेहार चस्पा, 30 दिन में आत्मसमर्पण का निर्देश
हजारीबाग: कटकमसांडी थाना कांड संख्या 177/19 से
जुड़े फरार अभियुक्त प्रदीप गंझू उर्फ प्रभात,
पिता भोला गंझू, ग्राम लुकइया, थाना कुंदा, जिला चतरा के विरुद्ध न्यायालय द्वारा
निर्गत इश्तेहार का नियमानुसार एवं विधिवत तामिला कराया गया। अभियुक्त के खिलाफ
मामला धारा 147, 148, 149, 341, 435, 380, 389 भादवि एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट के तहत दर्ज है। लंबे
समय से फरार चल रहे अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की
गई। इश्तेहार के माध्यम
से अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए 30 दिनों का समय दिया गया है।
निर्धारित अवधि के भीतर यदि अभियुक्त आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध न्यायालय के आदेशानुसार कुर्की
की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई
के बाद अब फरार अभियुक्त पर आत्मसमर्पण करने का दबाव बढ़ गया है। निर्धारित समय
सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया
के तहत कुर्की की कार्रवाई करेगी।














