प्रेस क्लब रामगढ़ का मतदान सफलतापूर्वक संपन्न 197 मतदाताओं ने किया मतदान
रामगढ़: जिले
में प्रेस क्लब रामगढ़ का मतदान जिला प्रशासन की निगरानी में आज सफलतापूर्वक
संपन्न हो गया। चुनाव में सभी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को
लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चले मतदान में कुल
197 मतदाताओं
ने अपने मत का प्रयोग
किया। रामगढ़ जिले के विभिन्न प्रखंडों और थाना क्षेत्रों से पहुंचे पत्रकारों ने
चुनाव में मतदान किया। चुनाव
के दौरान लोकतंत्र के प्रति एक बुजुर्ग मतदाता का जज़्बा खास आकर्षण का केंद्र
रहा। व्हीलचेयर पर सवार होकर पहुंचे बुजुर्ग
व्यक्ति ने मतदान कर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया। बताया
गया कि एक अध्यक्ष प्रत्याशी ने उन्हें गोद में उठाकर व्हीलचेयर पर बैठाया और
मतदान स्थल तक पहुंचाने में मदद की। वहीं बिरेंद्र उर्फ बिरू एवं धर्मेन्द्र पटेल
टीम के
सदस्य संजय नायक ने मतदाताओं को गुलाब देकर उनका उत्साह बढ़ाया। प्रेस
क्लब चुनाव के दौरान पत्रकारों में मतदान को लेकर उत्साह और लोकतांत्रिक भागीदारी
का माहौल देखने को मिला।















